फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PM Modi said- Delhiites have to make G-20 successful together

Delhi : पीएम मोदी का आह्वान- दिल्लीवालो...जी-20 सम्मेलन को मिलकर करना है कामयाब, देश की प्रतिष्ठा पर आंच न आए

Sun, 27 Aug 2023 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 03:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाना दिल्लीवासियों की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर जरा भी आंच न आए। 

विज्ञापन
PM Modi said- Delhiites have to make G-20 successful together
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबान तो पूरा देश है, लेकिन मेहमान दिल्ली आ रहे हैं। इसलिए, जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाना दिल्लीवासियों की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर जरा भी आंच न आए। पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों से आग्रह किया कि वे अगले महीने दुनिया के कई नेताओं की उपस्थिति के कारण होने वाली असुविधा के बावजूद सम्मेलन को सफल बनाने में मदद करें। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे से लौटकर प्रधानमंत्री ने पालम हवाईअड्डे पर कहा, ट्रैफिक नियमों में बदलाव से दिल्लीवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। 5 से 15 सितंबर तक काफी असुविधा होगी और उसके लिए मैं पहले से माफी मांगता हूं। ये हमारे मेहमान हैं। ट्रैफिक नियम बदल दिए जाएंगे, कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा, लेकिन कुछ चीजें जरूरी हैं। मोदी ने कहा, जी-20 में दिल्लीवासियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि राष्ट्रीय तिरंगा शान से ऊंचा लहराता रहे। 
विज्ञापन


9 व 10 सितंबर को जुटेंगे 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष
शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में होगा। इसमें यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों, शीर्ष अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुख भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मेहमानों की मदद के लिए तैनात होगी पर्यटक पुलिस
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने आ रहे विदेशी मेहमानों की देखभाल के लिए दिल्ली में पर्यटक पुलिस तैनात होगी। पुलिसकर्मी मेहमानों से अंग्रेजी में बात करेंगे। इन्हें प्रतिनिधियों, आगंतुकों और पर्यटकों की मदद के लिए तैयार किया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को पुलिस और दिल्ली पर्यटन विभाग के साथ इसे लेकर समीक्षा बैठक की। 


बैठक में बताया गया कि सम्मेलन के लिए स्मारकों, पर्यटन स्थलों और परिवहन केंद्रों को सजाया गया है। इनकी जानकारी देने के लिए दिल्ली में पर्यटक पुलिस तैनात होगी। इनके वाहनों पर लेबल होगा, ताकि मदद की जरूरत होने पर पर्यटक इन्हें आसानी से पहचान सकें। इसके लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों को विशेष वाहन में 21 जगहों पर तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed