फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PM invited for Jamia's centenary convocation

जामिया के शताब्दी दीक्षांत समारोह में पीएम आमंत्रित

Sun, 07 Feb 2021 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
PM invited for Jamia's centenary convocation
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लालिया के शताब्दी दीक्षांत समारोह (विश्वविद्यालय के सौ वर्ष पूरे) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सौ साल पर आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री को वर्चुअल शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय के आग्रह को स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कैंपस में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अख्तर ने कहा कि वर्ष 2020 चुनौतियों भरा रहा। वैश्विक महामारी के दौरान जहां दुनिया भर के कई देशों ने जीरो ईयर किया। जबकि भारत में स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा की पढ़ाई जारी है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने वर्ष 2020 की चुनौतियों को अवसरों में बदला है। शिक्षण संस्थान बंद होने के दौरान विश्वविद्यालय ने पहला ओपन बुक एग्जाम सफलता पूर्वक आयोजित किया।
विज्ञापन

अनुसंधान व प्रैक्टिकल के लिए कक्षा शुरू करने पर विचार
कुलपति ने कहा कि दिल्ली में अब कोविड-19 संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। इसी को देखते हुए विज्ञान डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के लिए कैंपस में कक्षाएं शुरू करने पर विचार चल रहा है। दरअसल अनुसंधान और साइंस डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के प्रैक्टिकल अनुभव को देखते हुए दोबारा पारंपरिक क्लासरूम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के दूसरे चक्र के लिए तैयार है। इसके अलावा पिछले प्रदर्शन में सुधार के प्रति आश्वस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनाने की कोशिश जारी : कुलाधिपति
कुलाधिपति व मणिपुर की उपराज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि जामिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनाने की कोशिश जारी है। जामिया इलाके के लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बेहद जरूरी है। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनने से इस इलाके के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed