फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three killed in tragic accident in Delhi Severe road accident in Sarita Vihar area three critically injured

दिल्ली में दर्दनाक हादसे में तीन की मौत: सरिता विहार इलाके में भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर रूप से घायल

Sun, 20 Sep 2026 10:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क,दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Sep 2026 10:31 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी के सरिता विहार थाना क्षेत्र के तहत  रोड नंबर 13 पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो-रिक्शा और एक क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Three killed in tragic accident in Delhi Severe road accident in Sarita Vihar area three critically injured
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी के सरिता विहार थाना क्षेत्र के तहत  रोड नंबर 13 पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो-रिक्शा और एक क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से डंपर चालक मौके से फरार है।

विज्ञापन


तड़के 3:20 बजे हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3:20 बजे रोड नंबर 13 पर घटी। ऑटो-रिक्शा में सवार कर्मचारी 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान नोएडा की तरफ से तेज गति से आ रहे डंपर ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


मृतकों और घायलों का विवरण
इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, उमेश (23 वर्ष), पुत्र रामदास, निवासी संगम विहार, प्रवीण (35 वर्ष), पुत्र अशोक कुमार, निवासी संगम विहार, सूरज (34 वर्ष), जो कि कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, इस हादसे में घायल हुए तीन अन्य कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आकाश (20 वर्ष), पुत्र नरेंद्र, निवासी संगम विहार,  अनूप (26 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र, निवासी संगम विहार, खेम सिंह (40 वर्ष), पुत्र पूरन सिंह, निवासी रोहिणी। इस पूरी घटना के दौरान ऑटो में सवार सुधीर (पुत्र कालेदीन, निवासी संगम विहार) बाल-बाल बच गए और पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी और चालक की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की पहचान व धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed