{"_id":"61e1dd566693e54c1e589b46","slug":"pleasant-sign-first-after-25-days-ashram-news-noi6269702105","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिन बाद पहली बार दिल्ली में नए मरीजों से ज्यादा हुईं रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिन बाद पहली बार दिल्ली में नए मरीजों से ज्यादा हुईं रिकवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली में 25 दिन बाद पहली बार नए मरीजों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 26,236 मरीजों को छुट्टी दी गई है। जबकि इस दौरान 24,383 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट आने और पांचवीं लहर शुरू होने के बाद यह स्थिति पहली बार देखने को मिली है। बीते 20 दिसंबर 2021 को एक दिन में 91 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे और उस दौरान 100 मरीजों को छुट्टी दी गई थी। इसके बाद हर दिन नए संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ती चली गई।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन से चार दिन में रिकवरी काफी तेजी से बढ़ रही है। यह दिल्ली के लिए अच्छे संकेत हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक पिछले साल 20 दिसंबर को जब रिकवरी के आंकड़े नए संक्रमित रोगियों से अधिक देखने को मिले थे। उस दौरान दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 0.20 फीसदी थी। इनके अलावा सक्रिय मामले 531, होम आइसोलेशन 243 और अस्पतालों में भर्ती रोगियों की संख्या 197 थी। उस दौरान दिल्ली में 163 कंटेनमेंट जोन थे लेकिन वर्तमान से इसकी तुलना करें तो अभी सक्रिय मामले 92273, होम आइसोलेशन में 64831 और अस्पतालों में 2529 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की बात करें तो यह संख्या भी बढ़कर 27531 तक पहुंच गई है।