{"_id":"629d47c4315d045e62008afa","slug":"plans-to-build-grand-theme-parks-in-east-and-north-delhi-are-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"Theme Park In Delhi : पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भव्य थीम पार्क बनाने की योजना तैयार, जल्द जारी होगा पहला टेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Theme Park In Delhi : पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भव्य थीम पार्क बनाने की योजना तैयार, जल्द जारी होगा पहला टेंडर
Mon, 06 Jun 2022 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:48 AM IST
सार
करोल बाग के अजम खां पार्क में वर्ल्ड पार्क और लक्ष्मी नगर में सेलिब्रेशन पार्क बनाया जाएगा। ये दोनों पार्क वेस्ट टू आर्ट की तर्ज पर बनाए जाएंगे। हजरत निजामुद्दीन इलाके में वेस्ट टू वंडर पार्क और पंजाबी बाग इलाके में भारत दर्शन पार्क बनाए गए हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के थीम पार्कों की तर्ज पर पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भी भव्य थीम पार्क बनाने की कार्य योजना बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इनका टेंडर जारी हो जाएगा। ये दोनों पार्क वेस्ट टू आर्ट की तर्ज पर बनाए जाएंगे। हजरत निजामुद्दीन इलाके में वेस्ट टू वंडर पार्क और पंजाबी बाग इलाके में भारत दर्शन पार्क बनाए गए हैं। इनकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है और ये दिल्ली वासियों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
एकीकृत दिल्ली नगर निगम में इन दोनों पार्कों के निर्माण के साथ ही फिर से निगम अपने विकास कार्यों की शुरुआत करेगा। निगम के उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक बहुत जल्द इनके निर्माण कार्य का टेंडर जारी हो जाएगा, इनकी फाइलें तैयार हैं। इसी के साथ ही निगम फिर से विकास की रफ्तार पकड़ेगा। करोल बाग में अजमल खां पार्क करीब 13 एकड़ में फैला है। इसके नौ एकड़ क्षेत्रफल में वर्ल्ड पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें विश्व प्रसिद्ध विरासत स्थलों के 13 मूर्तिकला मॉडल स्थापित किए जाएंगे, जिनमें गीजा के पिरामिड़, चीन की दीवार, सिडनी का ओपेरा हाउस, बार्सिलोना के सागरदा फमिलिया और यूनाइटेड किंगडम के स्टोनहेंज स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा कंबोडिया में अंगकोर वाट, मैक्सिको के चिचेन इट्जा, अबू धाबी की मस्जिद, लंदन ब्रिज, अमेरिका में माउंट रशमोर और जॉर्डन में पेट्रा सहित 12 कलाकृतियां बाद में बनाई जाएंगी। प्रस्ताव के मुताबिक इस परियोजना की अनुमानित लागत 27.14 करोड़ रुपये लगाई गई है।
विज्ञापन
त्योहार और मेलों की झलक दिखाएगा सेलीब्रेशन पार्क
लक्ष्मी नगर मे 2.5 एकड़ क्षेत्रफल में सेलीब्रेशन पार्क बनाया जाएगा। यहां केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में मनाए जाने वाले त्योहारों और मेलों की झलक देखने को मिलेगी। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां देश की पारंपरिक होली, ब्रज की होली, अयोध्या की दीपावली, वाराणसी की दीप दीपावली, तीज, छठ, गणेश महोत्सव, ओणम, पोंगल, क्रिसमस, गुरुपर्व, ईद, बुद्ध पूर्णिमा जैसे मुख्य त्योहारों की झलक देखने को मिलेगी।
इसके अलावा दुनियाभर में लगने वाले मेलों की झलकियां भी लोगों को आकर्षित करेंगी। इसमें विदेशी सेलीब्रेशन टोमैटिलो और बुल फाइट की झलक भी देखने को मिलेगी। इंजीनियरिंग विभाग ने वेस्ट सामानों के इस्तेमाल से इनकी आकृतियां बनाने का पूरा खाका तैयार कर लिया है।