फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   petrol and diesel not available without PUC from 18 December in delhi

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती: 18 दिसंबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ये वाहन रहेंगे बैन; पूरी जानकारी

Tue, 16 Dec 2025 03:34 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 16 Dec 2025 03:34 PM IST
सार

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 18 दिसंबर से बिना पीयूसी पेट्रोल डीजल नहीं मिलेगा। कंस्ट्रक्शन मटेरियल लाने वाले ट्रक और BS6 से नीचे बाहरी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से बेहतर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
petrol and diesel not available without PUC from 18 December in delhi
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। 18 दिसंबर से राजधानी में बिना PUC के किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। वाहन चालकों के पास पीयूसी बनवाने के लिए केवल आज और कल का दिन शेष है, बृहस्पतिवार से यह नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा।

विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई ट्रक कंस्ट्रक्शन मटेरियल लाता हुआ पाया गया तो संबंधित वाहन को सीज किया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के बाहर से आने वाले BS-6 मानक से नीचे के वाहनों पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि समय रहते PUC प्रमाणपत्र बनवा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए नौ से 10 महीनों में एक्यूआई कम करना असंभव है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर मैं माफी मांगता हूं। हम आम आदमी पार्टी सरकार से बेहतर काम कर रहे हैं। और हर दिन एक्यूआई में कमी आई है। प्रदूषण की यह बीमारी हमें आम आदमी पार्टी ने दी है और हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed