{"_id":"60a2caf8912a7a703a341935","slug":"people-waiting-till-midnight-for-online-vaccine-booking-slot-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब खत्म होगी परेशानी: आधी रात तक जागकर टीके की बुकिंग होने का इंतजार कर रहे लोग, 15 दिन से नहीं मिल रहा स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब खत्म होगी परेशानी: आधी रात तक जागकर टीके की बुकिंग होने का इंतजार कर रहे लोग, 15 दिन से नहीं मिल रहा स्लॉट
Tue, 18 May 2021 01:28 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 18 May 2021 01:28 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीके की कमी के कारण 18 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में समस्या आ रही है है। जब तक पर्याप्त संख्या में वैक्सीन नहीं मिलेगी।यह परेशनी बनी रहेगी।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कई लोग दो सप्ताह से वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन उन्हें स्लॉट नहीं मिल रहा है। आधी रात तक जागकर लोगों को टीकाकरण केंद्र उपलब्ध होने का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन जैसी ही वैक्सीन बुकिंग खुलती है। पांच से छह मिनट में ही पूरा स्लॉट भर जाता है।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर के रहने वाले पवन (26) ने बताया कि वह मई से टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कर रहे हैं, लेकिन अभी तक भी किसी भी जिले के टीकाकरण केंद्र पर उनको स्लॉट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जब भी पंजीकरण करते हैं, हर समय स्लॉट भरा हुआ मिलता है। उधर, कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिल पा रही है। लक्ष्मी नगर कि रहने वाली विमला देवी ( 47) ने बताया कि उनको 13 मई को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगनी थी, लेकिन अभी तक भी टीका नहीं लग सका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीके की कमी के कारण 18 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में समस्या आ रही है है। जब तक पर्याप्त संख्या में वैक्सीन नहीं मिलेगी। यह परेशनी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सोमवार से सीधा केंद्र पर आकर पंजीकरण कराने की सुविधा शुरू कर दी है। ऐसे में इन लोगों को अब कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन