फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   patient arm was broken doctor put plaster on elbow In delhi

शर्मनाक: मरीज की बाजू की हड्डी टूटी, झोलाछाप डॉक्टर ने कोहनी पर चढ़ा दिया प्लास्टर

Wed, 28 Jul 2021 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Jul 2021 09:54 AM IST
सार

अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि मरीजों को प्लास्टर हाथ से लेकर कोहनी तक चढ़ाया गया था, जबकि उसकी बाजू की हड्डी टूटी थी। क्लीनिक वाले डॉक्टर को मरीज की समस्या के बारे में सही जानकारी नहीं थी और उसने गलत हड्डी को सपोर्ट देते हुए प्लास्टर चढ़ा दिया। 

विज्ञापन
patient arm was broken doctor put plaster on elbow In delhi
फाइल फोटो - फोटो : Social media

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले वरुण कुमार की तीन सप्ताह पहले बाजू की हड्डी टूट गई थी। वह स्थानीय क्लिनिक पहुंचे जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने उन्हें गलत प्लास्टर चढ़ा दिया और पेन किलर दवाएं दे दीं। सही इलाज न होने से मरीज के हाथ में तेज दर्द रहने लगा। स्थिति बिगड़ती देख वह सफदरजंग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि मरीजों को प्लास्टर हाथ से लेकर कोहनी तक चढ़ाया गया था, जबकि उसकी बाजू की हड्डी टूटी थी। क्लीनिक वाले डॉक्टर को मरीज की समस्या के बारे में सही जानकारी नहीं थी और उसने गलत हड्डी को सपोर्ट देते हुए प्लास्टर चढ़ा दिया। 
विज्ञापन


मरीज को हाथ में काफी तेज दर्द की शिकायत थी। मरीज का एक्सरे किया तो पता चला कि उसकी हड्डी दूसरी जगह टूटी थी लेकिन प्लास्टर गलत जगह चढ़ा दिया था। इससे उसकी हड्डी काफी खिसक गई थी। इस कारण असहनीय दर्द होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मरीज की सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टर ने बताया कि गलत इलाज के कारण मरीज की परेशानी इतनी बढ़ गई की सर्जरी की नौबत पड़ी, जबकि अगर सही इलाज मिलता तो कुछ ही दिनों में यह परेशानी ठीक हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed