फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Patiala house court refuses bail plea of journalist accused of Money laundering and spying

जासूसी और मनी लांड्रिंग मामला: पत्रकार को जमानत देने से अदालत का इनकार, कोर्ट ने कहा- साक्ष्यों के साथ हो सकती है छेड़छाड़

Sun, 18 Jul 2021 01:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 18 Jul 2021 01:17 PM IST
सार

अदालत ने कहा कि मामले की जांच अभी नाजुक दौर में है क्योंकि अभी तक पैसे के स्रोत का पता नहीं लगा है। ऐसे हालात में आरोपी को जमानत पर रिहा करना न्यायिक प्रक्रिया के लिए दुरुस्त नहीं होगा क्योंकि वह केस के तथ्यों एवं साक्ष्यों से छेड़छाड़ करेगा।
 

विज्ञापन
Patiala house court refuses bail plea of journalist accused of Money laundering and spying
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चीनी खुफिया अधिकारियों को संवेदनशील जानकारियां उपलब्ध कराने से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को जमानत देने से अदालत ने शनिवार को इनकार कर दिया। पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर आरोपी को जमानत दी जाती है तो वह यकीनन केस के सुरागों व निशानों को मिटाने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि राजीव शर्मा को कई मौकों पर लाखों रुपये नकद कई संदिग्ध स्रोतों से प्राप्त हुए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपी को एक जुलाई को गिरफ्तार किया था। वह उसे धनराशि के संबंध में कोई भी संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन


अदालत ने इस बात पर भी गौर किया कि आरोपी की सालाना आय केवल 8.6 लाख रुपये है लेकिन वह अपने बेटे को विदेश में पढ़ा रहा है। वह कई बार विदेश यात्रा कर चुका है और उसने निवेश करने के लिए अपने दोस्तों व जानकारों को लाखों रुपये उधार दिए हैं। अदालत ने कहा कि आरोपी पर गंभीर आरोप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच अभी नाजुक दौर में है क्योंकि अभी तक पैसे के स्रोत का पता नहीं लगा है। ऐसे हालात में आरोपी को जमानत पर रिहा करना न्यायिक प्रक्रिया के लिए दुरुस्त नहीं होगा क्योंकि वह केस के तथ्यों एवं साक्ष्यों से छेड़छाड़ करेगा।


मामले में आरोपी 61 वर्षीय राजीव शर्मा ने दावा किया था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है और पहली नजर में उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। आरोपी ने ये भी कहा कि उसे साइनस की गंभीर दिक्कत है। वह साइनस के दो ऑपरेशन भी करवा चुका है। इसके मद्देनजर जेल में उसे कोविड संक्रमण होने की प्रबल आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed