{"_id":"69ecf0f997b4aac351033b32","slug":"passengers-stranded-at-igi-due-to-delay-in-air-india-flight-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआई पर एअर इंडिया की उड़ान में देरी: घंटों गर्मी में बिना एसी फंसे रहे यात्री, वापस टर्मिनल लाना पड़ा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआई पर एअर इंडिया की उड़ान में देरी: घंटों गर्मी में बिना एसी फंसे रहे यात्री, वापस टर्मिनल लाना पड़ा विमान
Sat, 25 Apr 2026 10:21 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:21 PM IST
सार
दिल्ली से इंदौर जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2515 तकनीकी खराबी के कारण करीब पांच घंटे देरी से चली। इस दौरान विमान में एसी बंद रहा, जिससे यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन
एअर इंडिया की उड़ान में देरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली आईजीआई पर शनिवार को एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट एआइ-2515 में तकनीकी खराबी के कारण करीब पांच घंटे की देरी हो गई। तेज गर्मी के बीच अंदर का एयर कंडीशनर (एसी) भी बंद कर दिया गया। घंटों तक यात्री बिना एसी विमान में पसीना-पसीना होते रहे। कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। आखिरकार विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा, जहां आक्रोशित यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था या फिर रिफंड की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को इसमें देरी हुई। पहले इसके शाम 5 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई थी लेकिन करीब 3 घंटे की देरी के बाद यह शाम 5:15 बजे दोबारा रवाना हुई, जो 6:30 बजे इंदौर पहुंची। हालांकि पहले एक यात्री ने कहा था एअर इंडिया ने फ्लाइट रद्द कर दी है।
विज्ञापन
घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे अफरा-तफरी रही। विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लियरेंस नहीं मिलने से फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया। यात्रियों का कहना है कि देरी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और चालक दल से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्थिति लंबे समय तक जस की तस रही, जिसके बाद विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया। एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों ने एअर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
शालिन जैन नाम के पैसेंजर ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एअर इंडिया को टैग कर लिखा- एअर इंडिया की लापरवाही दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। एआइ-2516 इंदौर-दिल्ली फ्लाइट, जो दोपहर 2:15 बजे निर्धारित थी, हर 30 मिनट में समय बदलते हुए अब शाम 6 बजे बताई जा रही है। क्या यह फ्लाइट आज रवाना भी होगी? वहीं @astro_moon_6 नाम के यूजर ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि फ्लाइट 2 घंटे देरी से चली और अब रद्द कर दी गई है। तकनीकी खराबी के अलावा कोई ठोस कारण नहीं बताया गया। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए क्या व्यवस्था की गई है।
असुविधा कम करने पर टीम कर रही काम: एअर इंडिया
-एक्स पोस्ट को लेकर एअर इंडिया ने रिप्लाई करते हुए लिखा- मिस्टर जैन, हम आपकी बात समझते हैं। आपके अनुभव के प्रति सहानुभूति रखते हैं। यह देरी परिचालन कारणों से हुई है। हमारी टीम असुविधा को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।