फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Orders for immediate suspension of Vice Principal and teacher

Delhi News: वाइस प्रिंसिपल और शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के आदेश

Tue, 29 Aug 2023 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Orders for immediate suspension of Vice Principal and teacher
सरकारी स्कूल में सामूहिक कुकर्म के मामले में सख्त हुए मुख्यमंत्री
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। रोहिणी के सेक्टर-11 स्थित सरकारी स्कूल में सामूहिक कुकर्म मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना की सूचना पुलिस को देने में विफल रहे वाइस प्रिंसिपल व शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए हैं। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए हरसंभव कदम उठाने को भी कहा गया है। वहीं शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों के समग्र विकास के लिए स्कूलों में सुरक्षित वातावरण के प्रति दिल्ली सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया है।

मालूम हो कि सरकारी स्कूल में आठवीं के दो छात्रों के साथ अलग-अलग समय पर सहपाठियों द्वारा कुकर्म किया गया। इनमें से एक मामले की जानकारी छात्र व उसकी मां ने वाइस प्रिंसिपल व शिक्षक को दी थी, लेकिन उन्होंने शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय चुप रहने की सलाह दी थी, जिसके बाद छात्र की मां ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। इसे लेकर पुलिस भी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं के तहत कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन



शिक्षा सचिव को पत्र लिखा
सामूहिक कुकर्म के मामले में शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने निर्देश दिए हैं कि मामले में आपराधिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही संबंधित शिक्षक और वाइस प्रिंसिपल को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए। मामले की सूचना पुलिस को देने में विफल रहने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा मंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पॉक्सो के प्रावधान पर सभी प्रिंसिपल व शिक्षकों का कठोर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए कि बच्चे हर समय स्कूलों में सुरक्षित रहें। उन्होंने सभी शिक्षकों व प्रिंसिपल के संदर्भ के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ऐसे मामलों को संभालने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। यदि बाल यौन शोषण का कोई भी मामला सामने आता है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच कमेटी गठित

कुकर्म के इस मामले में दिल्ली सरकार ने गंभीरता से जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। सरकार कानून के मुताबिक उचित कदम उठाएगी। मामले को लेकर यदि किसी शिक्षक व कर्मचारी को जानकारी थी और इस मामले को पुलिस व अधिकारियों के संज्ञान में नहीं लाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed