{"_id":"611955988ebc3ee05837eac8","slug":"operator-of-de-addiction-center-arrested-in-case-of-liquor-addict-murder-he-insisted-on-asking-for-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नसेड़ी की हत्या के मामले में नशामुक्ति केंद्र का संचालक गिरफ्तार, शराब मांगने की जिद्द की तो उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नसेड़ी की हत्या के मामले में नशामुक्ति केंद्र का संचालक गिरफ्तार, शराब मांगने की जिद्द की तो उतार दिया मौत के घाट
Sun, 15 Aug 2021 11:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 15 Aug 2021 11:27 PM IST
सार
नशामुक्ति केंद्र भोपुरा के पास डिफेंस कॉलोनी में चलाया जा रहा है। दिल्ली के सदर बाजार निवासी भारत भूषण को उसके पिता प्रेम चंद ने 18 जुलाई को भर्ती कराया था। जिसे शैंकी भी कहा जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : is
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में पुलिस ने नशामुक्ति केंद्र के संचालक को एक नसेड़ी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। नशामुक्ति केंद्र भोपुरा के पास डिफेंस कॉलोनी में चलाया जा रहा है। दिल्ली के सदर बाजार निवासी भारत भूषण को उसके पिता प्रेम चंद ने 18 जुलाई को भर्ती कराया था। जिसे शैंकी भी कहा जाता है।
विज्ञापन
प्रेमचंद 23 जुलाई को अपने बेटे से मिलने केंद्र गया तो उसके संचालक सौरभ त्यागी ने झूठी कहानी सुनाई और कहा कि उसका बेटा बिना किसी को बताए यहां से चला गया। एसपी (सिटी-2) ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में उनके पिता ने टीला मोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
त्यागी ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि शैंकी शराब की मांग कर रहा था और उन्हें गालियां दे रहा था। त्यागी ने कहा कि गुस्से में आकर मैंने और मेरे बेटे ने उसे डंडे से पीटा, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को आगे बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के सोहजानी तगान गांव के एक खेत में पहले शव को दफना दिया।
विज्ञापन
त्यागी ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को हमने शव को गड्ढे से निकाला और फिरोजपुर के पास गंगा नहर पुल से फेंक दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने त्यागी को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया।