{"_id":"60861e5a5266fb6cc02ee69e","slug":"open-book-exam-students-will-be-able-to-send-answer-book-even-30-minutes-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन बुक एग्जाम : छात्र 30 मिनट देरी से भी भेज सकेंगे उत्तर पुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन बुक एग्जाम : छात्र 30 मिनट देरी से भी भेज सकेंगे उत्तर पुस्तिका
Mon, 26 Apr 2021 07:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 07:28 AM IST
सार
- तकनीकी दिक्कत होने पर ही मिलेगी सुविधा, देना होगा प्रमाण
- देरी के साथ ईमेल से उत्तर पुस्तिका भेजने वाले मामलों की जांच रिव्यू कमेटी करेगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में 15 मई से शुरू होने वाले ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) में परीक्षा का तय समय बीते जाने के बाद उत्तरपुस्तिका जमा कराने के लिए उन्हें अधिकतम तीस मिनट मिलेंगे। यह सुविधा केवल इंटरनेट कनेक्टिविटी व अन्य कोई तकनीकी दिक्कत होने पर दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा की चार घंटे की तय समय सीमा बीत जाने के बाद विद्यार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिका कॉलेज-विभाग के नोडल ऑफिसर को ईमेल करनी होगी। इसके साथ ही उन्हें देरी का दस्तावेजी प्रमाण भी देना होगा। देरी से उत्तरपुस्तिका भेजने वाले मामलों की जांच एक रिव्यू कमेटी करेगी।
विज्ञापन
डीयू परीक्षा शाखा की ओर से मई में शुरू होने वाली ओबीई के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी विद्यार्थी को उत्तरपुस्तिका जमा कराने में खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी या अन्य कोई तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो वह परीक्षा समाप्त होने के तीस मिनट बाद तक उत्तरपुस्तिका ईमेल कर सकता है। यह अधिकतम समय सीमा केवल 30 मिनट की ही होगी। डीन परीक्षा शाखा की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि तीस मिनट की देरी से भेजी गई उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन रिव्यू कमेटी के फैसले के आधार पर होगा। ऐसे विद्यार्थियों के रिजल्ट में देरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
बीते ओबीई की तरह ही इस बार भी उत्तर ए4 साइज केपेपर पर ही देने होंगे। ओबीई रिमोट मोड(घर बैठ कर) व फिजिक्ल मोड(कॉलेज आकर) में होगा। जिन छात्रों ने रिमोट मोड का विकल्प लिया होगा उन्हें फिजिकल मोड में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। वहीं जो छात्र फिजिकल मोड का विकल्प लेंगे, वह यदि चाहें तो रिमोट मोड में परीक्षा दे सकते हैं। फिजिक्ल मोड में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों को कोविड-19 की सुरक्षा गाइडलाइंस के आधार पर संसाधनों की व्यवस्था करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए परीक्षा 15 मई से शुरू होनी है। इसकेलिए डीयू प्रशासन की ओर से पहले ही संभावित शेड्यूल जारी किया जा चुका है। परीक्षा के लिए पहले की तरह चार घंटे मिलेंगे। जिसमें तीन घंटे परीक्षा के लिए और एक घंटा विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र डाउनलोड करने, उत्तरपुस्तिका पीडीएफ फॉर्म में स्कैन करके उत्तरपुस्तिका को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए दिया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए यह समय सीमा 6 घंटे की है।