{"_id":"5bd1f001bdec2269807dfda9","slug":"op-chautala-admitted-in-aiims-for-the-treatment-of-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपी चौटाला संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी चौटाला संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला बृहस्पतिवार को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती हुए। संक्रमण के चलते उन्हें तिहाड़ जेल से अस्पताल शिफ्ट किया गया। अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती चौटाला का उपचार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि इस उम्र में संक्रमण होना स्वाभाविक है। गुरुवार को चौटाला के कुछ मेडिकल टेस्ट कराए गए हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर को मिलेगी। इसके बाद ही आगे की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी। सूत्रों की मानें तो अस्पताल आने के बाद चौटाला की तबियत में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने देर शाम को जूस भी लिया। उन्हें अभी बुखार की परेशानी है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण के चलते फिलहाल स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं है। एंटीबॉयोटिक दवाओं के जरिए डॉक्टर संक्रमण का प्रभाव कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन