फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One-sided love becomes the reason for murder, five arrested

Delhi News: एकतरफा प्यार बना खून की वजह, पांच गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
One-sided love becomes the reason for murder, five arrested
-गोविंदपुरी थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व रोशन नाम के युवक की हत्या की वारदात का किया खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार को तरफा प्यार में युवक की बरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों प्रिंस वर्मा, अमन उर्फ बुद्धा, नीरज, अंगद और आशीष को पकड़ा है। आरोपियों के पास से वारदात के समय पहने हुए कपड़े और स्कूटी बरामद की है।
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रोशन आरोपी प्रिंस की प्रेमिका से एक तरफा प्यार करता था। कई बार प्रिंस ने रोशन को समझाया कि वह उसकी प्रेमिका से दूर रहे। लेकिन वह नहीं माना। इसी वजह से प्रिंस ने रोशन को सबक सिखाने की ठानी। शुक्रवार रात को प्रिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोशन की हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात करीब 11.52 बजे पीसीआर पर वारदात की सूचना मिली।
विज्ञापन

रोशन कल्याण कैंप, ओखला फेज एक में परिवार के साथ रहता था। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी प्रिंस और अमन उर्फ बुद्ध को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नीरज, आशीष और अंगद को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed