फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   one crore each given to the families of four corona warriors

सम्मान: चार कोरोना योद्धाओं के परिजनों को दिए एक-एक करोड़ के चेक, सिसोदिया ने कहा- इनके बलिदान को सलाम

Sun, 01 May 2022 04:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 May 2022 04:30 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि देश इन वीर कोरोना योद्धाओं के बलिदान को सलाम करता है। इनकी बहादुरी और त्याग की मिसाल को हम कभी नहीं भूल पाएंगे।

विज्ञापन
one crore each given to the families of four corona warriors
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार ने शनिवार को चार दिवंगत कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने परिजनों से मुलाकात कर एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे।

विज्ञापन


चमेलियन रोड की सरकारी डिस्पेंसरी में बतौर वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर कार्यरत डॉ. आभा भंडारी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। उपमुख्यमंत्री ने प्रताप बाग स्थित दिवंगत चिकित्सक के घर जाकर उनके परिजनों को चेक सौंपा।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि देश इन वीर कोरोना योद्धाओं के बलिदान को सलाम करता है। इनकी बहादुरी और त्याग की मिसाल को हम कभी नहीं भूल पाएंगे। उनके परिवार के हर दुख हर संकट में दिल्ली सरकार सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी, यह हमारा वादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गहलोत ने तीन दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये के चेक दिए। मुनरिका के स्वास्थ्य केंद्र के सीएमओ डॉ. संजय कुमार और एनएसयूटी में सीएमओ डॉ. परविंदर पाल सिंह और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सुरेंद्र कुमार कोविड ड्यूटी करते वक्त संक्रमित हो गए थे। बाद में तीनों का निधन हो गया था।

कैलाश गहलोत ने तीनों कोरोना योद्धाओं के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की और सहायता राशि दी। राजस्व मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बात को समझती है कि प्रियजन के नुकसान की भरपाई राशि नहीं कर सकती।

कोरोना बढ़ने पर दक्षिणी निगम ने कसी कमर
कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने कमर कस ली है। कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अलग पंजीकरण काउंटर, अलग प्रतीक्षालय, परामर्श के लिए अलग पंक्ति, लैब टेस्ट एवं दवाइयों के वितरण के लिए अलग काउंटर का प्रावधान किया है।


निगम ने सभी अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाइयां पैरासिटामोल, एजीथ्रोमाइसिन, ओआरएस, लेवोसिट्राजिन, खांसी की दवाइयां व पेंटोसिड का भंडार रखें। साथ ही, पीपीई किट, मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर, साबुन, पल्स ऑक्सीमीटर का भी स्टॉक रखा जाए। निगम ने कोविड केयर केंद्रों पर स्थापित किए गए ऑक्सीजन   संयंत्रों को संचालन के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed