फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   On the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh exemption of darshan in Gurdwara have to be follow rules

दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में मिली दर्शन की छूट, इन नियमों का करना होगा पालन

Sun, 09 Jan 2022 07:59 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 07:59 AM IST
सार

श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा बंगला साहिब दर्शन के लिए छूट मिलने से गुरुपर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा। डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा है कि समाजिक दूरी का पालन, मास्क, सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग के बगैर किसी को गुरुद्वारा परिसर में अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
On the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh exemption of darshan in Gurdwara have to be follow rules
बंगला साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : ANI

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को वीकेंड कर्फ्यू होने के बावजूद इसकी अनुमति देने का निर्देश जारी कर दिया है। बगैर मास्क, सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा था। पत्र में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के नौ जनवरी को प्रकाश पर्व पर संगतों को गुरुद्वारा बंगला साहिब जाने की छूट देने की मांग की गई थी। इसे डीडीएमए ने एहतियात के साथ मंजूरी दे दी है। नौ जनवरी को सुबह से रात तक गुरुद्वारा बंगला साहिब में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा बंगला साहिब दर्शन के लिए छूट मिलने से गुरुपर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा। डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा है कि समाजिक दूरी का पालन, मास्क, सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग के बगैर किसी को गुरुद्वारा परिसर में अनुमति नहीं होगी। गुरुद्वारा प्रशासन को सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक स्थलों की प्रबंध समितियों को कोरोना केयर किट दी
नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सजग-सतर्क-तैयार-एनडीएमसी की मुहिम के तहत नई दिल्ली क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की प्रबंध समितियों को कोरोना केयर किट वितरित किए। उन्होंने हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री नीलाचल सेवासंघ, कैलाशपति मंदिर, गुरुद्वारा यूसुफ सराय आदि को कोरोना केयर किट दी। उन्होंने बताया कि किट में मास्क, थर्मल थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, दस्ताने, पीपीई कोट और सैनिटाइजर सामान है। इस सामान को प्रबंधन समितिया मंदिरों और गुरुद्वारों में आने वाले आगंतुकों और लाभार्थियों की मदद के लिए वितरित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed