फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron RTPCR test is mandatory for passengers coming from abroad in Delhi

ओमिक्रॉन से जंग की तैयारी: विदेश से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से करानी है आरटी-पीसीआर जांच

Sun, 05 Dec 2021 08:24 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 08:24 AM IST
सार

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को बेहद संक्रामक व घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे लेकर चिंता जाहिर की है। इसी को देखते हुए विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Omicron RTPCR test is mandatory for passengers coming from abroad in Delhi
कोरोना वायरस, फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दिल्ली हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच की बुकिंग कराने के लिए डायल((अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड) ने 20 विशेष काउंटर खोले हैं, ताकि यात्रियों को लंबी लाइनों में इंतजार से छुटकारा मिल सके। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मद्देनजर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर दिशानिर्देश जारी किया है। इसके अनुसार जोखिम वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा, इसके साथ ही दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों को भी जांच से गुजरना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड(डायल) ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए आगमन पर 20 काउंटर स्थापित किए हैं। ये काउंटर उन यात्रियों के लिए खास तौर से खोले गए हैं, जिन्होंने अपने आरटी-पीसीआर, रैपिड पीसीआर जांच की पहले ही बुकिंग करवा ली है। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को बेहद संक्रामक व घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे लेकर चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed