{"_id":"61c84fa983af4a31872a9e0e","slug":"omicron-in-delhi-40-out-of-51-admitted-in-lnjp-have-recovered-and-discharged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ओमिक्रॉन: एलएनजेपी में भर्ती हुए 51 में से 40 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ओमिक्रॉन: एलएनजेपी में भर्ती हुए 51 में से 40 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
Sun, 26 Dec 2021 04:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 26 Dec 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के इलाज के लिए अधिकृत लोक नायक (एलएनजेपी) अस्पताल के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. सुरेश कुमार ने बताया है कि अस्पताल में ओमिक्रॉन के 51 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 40 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने रविवार को बताया कि ज्यादातर मरीज एसिम्प्टोमेटिक (बिना लक्षण के) हैं और वे बिना कोई दवाई खाए ठीक हो गए। उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं रखा गया ना ही उन्हें स्टेरॉएड या रेमडेसिविर दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन के 79 मामले मिल चुके हैं, जिनमें से ज्यादा मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।