फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sagar Dhankar murder case Olympian Sushil is the main accused, confirmed by video footage

सागर धनखड़ हत्याकांड: पहलवान सुशील ने ही की थी हत्या, पुलिस का चार्जशीट में दावा- वीडियो फुटेज से हुई पुष्टि

Tue, 03 Aug 2021 02:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 03 Aug 2021 02:25 PM IST
सार

रोहिणी अदालत स्थित मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा के समक्ष दायर चार्जशीट में पुलिस ने तर्क रखा है कि इस मामले में हत्या व षड्यंत्र रचने के 20 आरोपी हैं, जिनमें से 15 गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि पांच फरार है।

विज्ञापन
Sagar Dhankar murder case Olympian Sushil is the main accused, confirmed by video footage
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

विस्तार

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार सहित 13 लोगों के खिलाफ रोहिणी अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दिया। इसमें आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, बंधक बनाने, अपहरण व मारपीट की धाराओं में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य है। दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र जल्दी ही जारी किया जाएगा, जो मोबाइल लूट में शामिल थे।

विज्ञापन


रोहिणी अदालत स्थित मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा के समक्ष दायर चार्जशीट में पुलिस ने तर्क रखा है कि इस मामले में हत्या व षड्यंत्र रचने के 20 आरोपी हैं, जिनमें से 15 गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि पांच फरार है। फरार आरोपियों में तीन शातिर अपराधी हैं। मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर पूरक चार्जशीट दायर किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने चार्जशीट में मौके से बरामद सीसीटीवी फुटेज व वीडियो को अहम साक्ष्य माना है। इसके पीछे तर्क दिया कि दोनों साक्ष्यों की रोहिणी व गुजरात विधि विज्ञान प्रयोगशाल (एफएसएल) में जांच करवाई गई व रिपोर्ट में स्पष्ट है कि इनसे छेड़छाड़ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 150 गवाह बनाए
चार्जशीटि में करीब 150 गवाह हैं, जिनमें से 50 प्राइवेट हैं। सुशील के अलावा रोहित मालिक, अजय सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच में पाया कि सुशील व उसके साथी माडल टाउन स्थित फ्लैट में किराए पर रह रहे सागर धनखड़ व उसके दो साथियों को 4 मई की रात जबरन उठाकर छत्रसाल स्टेडियम ले गए। इसके बाद सागर व अन्य की हॉकी व अन्य हथियारों से पिटाई की। गंभीर घायल सागर ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि फ्लैट सुशील की पत्नी के नाम पर है और उसके किराए व कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। फ्लैट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज व वीडियो क्लिप में साफ दिख रहा है कि आरोपी सागर को जबरन फ्लैट से उठाकर ले गए थे और बुरी तरह से पीटा। दिल्ली पुलिस ने जांच में माना है कि वर्चस्व की लड़ाई के चलते ही सागर धनखड़ की हत्या हुई थी।

सुशील को फ्लैट बेचने वाले पर मुकदमा

ओलंपियन सुशील कुमार ने मॉडल टॉउन में जिस फ्लैट डी 10/6 के लिए सागर धनखड़ की हत्या की थी उस फ्लैट को लेकर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की है। फ्लैट विवादित प्रॉपर्टी है और सुशील ने इसे खरीदा था। अपराध शाखा ने सुशील को फ्लैट बेचने वाले विमल मेहरा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फ्लैट नंबर डी 10/6 व्यवसायी विमल मेहरा के जीजा के नाम था, जिनके कोई बच्चा नहीं है। ऐसे में उन्होंने फ्लैट को अपने भतीजे के नाम कर दिया था। विमल मेहरा को इसका पता लगा तो उसने फ्लैट के फर्जी कागजात बनवाकर अपने नाम करवा लिया और बाद में सुशील कुमार को बेच दिया।

फरारी के दौरान सुशील ने काला जठेड़ी से किया था संपर्क
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काला जठेड़ी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि सुशील ने उससे मोबाइल पर बात की और उसके नाराज होने या नहीं होने के बारे में पूछा था। दरअसल सागर धनखड़ के साथ सुशील कुमार व उसके साथियों ने सोनू महाल के साथ भी मारपीट की थी। वह काला जठेड़ी का भतीजा है।

काला जठेड़ी का भाई मंदीप कुश्ती करता था। इस कारण उसकी सुशील कुमार से जान-पहचान थी। इस वजह से ही उसकी काला जठेड़ी से पहचान हो गई थी। पुलिस अधिकारी जान-पहचान की और वजहों को भी जानने की कोशिश कर रहे है।

काला जठेड़ी व अनुराधा ने हरिद्वार में की थी शादी
स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काला जठेड़ी व रिवॉल्वर रानी अनुराधा ने हरिद्वार में करीब छह महीने पहले एक मंदिर में शादी की थी। शादी में पड़ोस के कुछ लोगों के अलावा गैंगस्टर भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed