फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   nursary admission first list to be issued today

निजी स्कूलों में दाखिले की पहली सूची आज

Sat, 20 Mar 2021 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
nursary admission first list to be issued today
नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में 75 फीसदी ओपन सीट (सामान्य) पर दाखिले के लिए पहली सूची शनिवार को जारी होगी। साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर यह सूची देख सकेंगे। इसके बाद अभिभावकों को फीस जमा कराकर सीट पक्की करनी होगी।
विज्ञापन

यदि पहली सूची से किसी अभिभावक को कोई परेशानी है या कोई शंका है तो वह 22-23 मार्च तक स्कूल से अपनी शंका का समाधान कर सकते हैं। उसके बाद 25 मार्च को दूसरी सूची जारी होगी। नर्सरी दाखिले से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह है कि पहली सूची में जिस भी स्कूल में नाम आए, वहां सीट जरूर पक्की करें।
विज्ञापन

वहीं कुछ स्कूलों ने शुक्रवार को लॉटरी के रिजल्ट जारी करने शुरू कर दिए। एक दो स्कूलों ने शुक्रवार को ही अपनी पहली सूची भी जारी कर दी। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रतीक्षा सूची में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी एडमिशन डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा कहते हैं कि पहली सूची में यदि किसी अभिभावक के बच्चे का नाम ना आए तो उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें दूसरी सूची में दाखिला मिल सकता है। दरअसल कई बच्चों का एक स्कूल से ज्यादा स्कूल में नाम आ जाता है। ऐसे में अभिभावक केवल एक स्कूल में ही सीट पक्की करते हैं। इससे कई स्कूलों में दूसरी लिस्ट में दाखिले की जगह बन जाती है।

अभिभावकों को दूसरी सूची का इंतजार करना चाहिए। वहीं अभिभावक इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी एक स्कूल में फीस जमा कराने पर वहां से फीस रिफंड में समय लग सकता है। लिहाजा दो स्कूलों की फीस जितनी राशि की व्यवस्था करके रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed