फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NSG deployed for security at Vijay Chowk due to farmers protest

विजय चौक पर सुरक्षा के लिए उतारे गए एनएसजी, नई दिल्ली की सीमाओं पर पर कंटेनर, डंपर व क्रेन तैनात

Tue, 02 Feb 2021 03:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 03:21 AM IST
विज्ञापन
NSG deployed for security at Vijay Chowk due to farmers protest
दिल्ली सड़कों को बंद करने के लिए रखे गए कंटेनर - फोटो : amar ujala

26 जनवरी को किसानों के हुडदंग को देखते हुए दिल्ली पुलिस किसान व उनके किसान नेताओं पर बिल्कुल भरोसा नहीं कर रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस अब सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चहाती है। विजय चौक पर सुरक्षा के लिए एनएसजी को सुरक्षा में उतार दिया गया। पैरा-मिलिट्री फोर्स पहले ही नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास व गृहमंत्री आवास समेत अन्य वीआईपी व महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा में तैनात है। दिल्ली पुलिस के अफसर ने बताया कि विजय चौक पर एनएसजी को उतारा गया है। विजय चौके पास संसद, नार्थ व साउथ ब्लाक और राष्ट्रपति भवन है।

विज्ञापन


इसके अलावा नई दिल्ली की सुरक्षा पर दिल्ली पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पहले जहां लोहे के कटिले तार लगे बेरीकेड्स लगाकर चेकिंग की जा रही थी। अब नई दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सीमाओं पर बड़े वाले कंटेनर, रेत से भरा हुआ एक डंपर और क्रेन खड़ी की गई है, ताकि अगर किसान नई दिल्ली में आए तो क्रेन से कंटेनर को बीच सड़क पर रखकर मार्ग को ब्लाक किया जा सके। दक्षिण दिल्ली से नई दिल्ली की जाने वाले मार्ग लाला लाजपत राय मार्ग, जाकिर हुसैन मार्ग, सराय कालेखां, आईटीओ, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, पंचकुईया, शंकर मार्ग, धौला कुंआ और अरविंदो मार्ग और चाणक्यपुरी में सीमाओं पर कंटेनर, डंपर व क्रेन रखी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा नई दिल्ली की सभी सीमाओं पर जर्सी बैरियर रख दिए गए हैं। किसान के आने पर एक सीमेंट से बने इस जर्सी बैरियर को बीच सड़क पर रखा जा सके। सोमवार को नर्ही दिल्ली की सभी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। जैसी बैरियर व लोहे वाली कटिले तार वाले बेरीकेड्स रखकर चेङ्क्षकग की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गेट को अभी खोला नहीं गया है
26 जनवरी के बाद इंडिया गेट व वाटर चैनल को खोल दिया जाता है। मगर सोमवार को एक फरवरी तक इंडिया गेट को नहीं खोला गया था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इंडिया गेट को नहीं खोला गया है। गौरतलब है कि पहले भी इंडिया गेट पर किसान बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। 

दिल्ली पुलिस ने किसी को अवैध रूप से हिरासत में नहीं रखा हुआ है- दिल्ली पुलिस प्रवक्ता 
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डा. ईश सिंघल ने सोमवार को सफाई देते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस ने किसी को अवैध रूप से हिरासत में नहीं रखा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने अभी तक 44 एफआईआर दर्ज की है और 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने वेबसाइट पर डाल दी है। 


दिल्ली पुलिस ने सभी थाना पुलिस को कहा कि अगर किसी को गिरफ्तार किया जाता है तो उसकी जानकारी उनके परिजनों को दी जाएगी, वे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। गौरतलब है कि किसान नेताओं ने आरोप है कि 100 से ज्यादा किसान या प्रदर्शनकारी 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद गायब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed