फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now in 9th-11th also there will be examinations twice a year

अब 9वीं-11वीं में भी साल में दो बार होंगी परीक्षाएं

Fri, 03 Sep 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Now in 9th-11th also there will be examinations twice a year
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं के लिए साल में दो बार परीक्षा की व्यवस्था लाने के बाद अब नौवीं व 11वीं में भी साल में दो बार परीक्षा होगी। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों से कहा है कि वह मूल्यांकन के लिए दो बार परीक्षा आयोजित करें। दोनों सत्रों में 50-50 फीसदी पाठ्यक्रम से मूल्यांकन किया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों को जारी आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 को दो सत्रों में बांटा जाए। पहले सत्र में मध्यावधि परीक्षा और दूसरे सत्र में वार्षिक परीक्षा हो। दोनों सत्रों के लिए पाठ्यक्रम 50-50 फीसदी होगा। पहले सत्र की परीक्षा अक्तूबर और नवंबर में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसमें केस आधारित भी होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। दूसरे सत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न, केस आधारित, लघु व दीर्घ प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा फरवरी-मार्च में दो घंटे की होगी। सीबीएसई पैटर्न पर ही प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। दोनों सत्रों के आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल कार्य, सुनने व बोलने का मूल्यांकन के अंकों को अंतिम स्कोर में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सत्र आधारित अंकों के वेटेज की जानकारी भी भेजी है। इसी आधार पर बच्चों का मूल्यांकन करना है। मालूम हो कि सीबीएसई ने कोरोना महामारी के कारण कुछ माह पहले 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्यांकन योजना की घोषणा की थी। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए शैक्षणिक सत्र को दो खंडों में बांट कर पाठ्यक्रम को भी आधा-आधा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed