{"_id":"60532c358ebc3ee64703b32c","slug":"notorious-crooks-injured-in-encounter-with-delhi-police-special-cell-shot-at-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल, कान्स्टेबल पर चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल, कान्स्टेबल पर चलाई थी गोली
Thu, 18 Mar 2021 04:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 18 Mar 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात बदमाशों के बीच गुरुवार को दिल्ली-गाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी बदमाश आदिल घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली-यूपी में आदिल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में दिल्ली स्थित भलस्वा डेरी इलाके में संदीप नाम के एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाते हुए जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। उस वक्त घायल पुलिसकर्मी संदीप को बेहद गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। उस मामले के बाद आरोपी आदिल को दिल्ली पुलिस की कई अलग-अलग टीम तलाश कर रही थी।