फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   North east delhi woman attacks robbers as the warns to kill her children, they shoots her and fleed

दिल्ली : बच्चों को मारने की धमकी दी तो बदमाशों टूट पड़ी महिला, एक ने मारी गोली

Sat, 02 Oct 2021 08:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 08:07 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने जब एक महिला के बच्चों को मार डालने की धमकी दी तो महिला बदमाशों पर ही टूट पड़ी। इसके बाद एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
North east delhi woman attacks robbers as the warns to kill her children, they shoots her and fleed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। बदमाश महिला के बच्चों को मारने की धमकी दे रहे थे। इतना सुनते ही महिला बदमाशों पर टूट पड़ी। महिला ने एक बदमाश का चाकू छीन लिया और दूसरे बदमाश पर लपकी। आरोपी ने महिला पर गोली चला दी। पीड़िता सायमा (32) जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे की ओर भागी तो बदमाशों ने उस पर कई राउंड गोलियां चला दीं। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में कराया भर्ती
सायमा को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से आरोपियों का एक चाकू और तीन खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घर में सिर्फ सायमा व बच्चे थे मौजूद
पुलिस के मुताबिक ज्योति नगर स्थित कर्दमपुरी में सायमा पति एजाज अहमद व बच्चों के साथ रहती हैं। पति का ग्राउंड फ्लोर पर कोट बनाने का काम है। सायमा अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर रहती हैं। गुरुवार को इनके पति किसी काम से बाहर गए थे। बच्चे छत पर खेल रहे थे। सायमा घर में अकेली थीं। घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान दो बदमाश घर में दाखिल हुए। एक के हाथ में चाकू और दूसरे के हाथ में पिस्टल था। एक बदमाश ने सायमा के गले पर चाकू लगाकर कैश और जेवरात हवाले करने के लिए कहा। बदमाशों ने कहा कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसके बच्चों को मार देंगे। इस बात पर सायमा एकदम बदमाशों पर टूट पड़ी। उसने बदमाश का चाकू छीन लिया और दूसरे बदमाश की ओर दौड़ी।

बदमाशों ने बाद में भी तीन-चार राउंड फायर किए
बदमाश ने सायमा को अपनी ओर आता देखकर गोली चला दी। गोली उसकी कमर में लगी। वह जान बचाने के लिए नीचे की ओर भागी तो बदमाशों ने पीछे से तीन-चार राउंड और गोली चला दी। गनीमत यह रही कि यह गोलियां उसे लगी नहीं। बदमाश मौके से बिना लूटपाट किए ही फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने सायमा को तुरंत नीचे उतारा। इस बीच उसका पति भी वहां आ गया। फौरन सायमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के समय एक बदमाश का मास्क उतर गया था। सायमा का कहना है कि सामने आने पर वह उसे पहचान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed