फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Noida Shopkeeper carrying firecrackers arrested in Delhi

दिल्ली: निजामुद्दीन क्षेत्र में 21.7 किलो पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 31 Oct 2021 12:07 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 31 Oct 2021 12:07 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी हीरालाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जब लाला लाजपत राय मार्ग पर तैनात पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर उसका वाहन रुकवाया था। उसके पास से लगभग 21.7 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए थे।

विज्ञापन
Noida Shopkeeper carrying firecrackers arrested in Delhi
पटाखों पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीवाली से पहले दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में 21.7 किलोग्राम पटाखे कथित रूप से अपनी गाड़ी से ले जाते समय नोएडा निवासी एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। युवक (33) ये पटाखे बेचने और चलाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस वाहन में पटाखे ले जाए जा रहे थे, उसे भी सीज कर दिया गया है। आरोपी हीरालाल की नोएडा में पटाखों की दुकान है।

पुलिस ने बताया कि हीरालाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जब लाला लाजपत राय मार्ग पर तैनात पुलिस ने संदिग्ध होने पर कुछ दूर पीछा कर उसका वाहन रुकवाया था। तब उसके पास से लगभग 21.7 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए थे।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने बताया, जब उससे पटाखों के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये पटाखे अपनी दुकान पर ज्यादा रेट में बेचने के लिए खरीदे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने 28 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी तक पटाखों की बिक्री और चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने  का आदेश जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed