दिल्ली: निजामुद्दीन क्षेत्र में 21.7 किलो पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी हीरालाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जब लाला लाजपत राय मार्ग पर तैनात पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर उसका वाहन रुकवाया था। उसके पास से लगभग 21.7 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीवाली से पहले दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में 21.7 किलोग्राम पटाखे कथित रूप से अपनी गाड़ी से ले जाते समय नोएडा निवासी एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। युवक (33) ये पटाखे बेचने और चलाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिस वाहन में पटाखे ले जाए जा रहे थे, उसे भी सीज कर दिया गया है। आरोपी हीरालाल की नोएडा में पटाखों की दुकान है।
पुलिस ने बताया कि हीरालाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जब लाला लाजपत राय मार्ग पर तैनात पुलिस ने संदिग्ध होने पर कुछ दूर पीछा कर उसका वाहन रुकवाया था। तब उसके पास से लगभग 21.7 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए थे।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने बताया, जब उससे पटाखों के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये पटाखे अपनी दुकान पर ज्यादा रेट में बेचने के लिए खरीदे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने 28 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी तक पटाखों की बिक्री और चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया था।