फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida boy had formed a Boys locker room group

खुलासाः नोएडा के लड़के ने बनाया था बॉयज लॉकर रूम ग्रुप, सुबूत के बाद कसेगा शिकंजा

Wed, 06 May 2020 03:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
Noida boy had formed a Boys locker room group
Instagram

इंस्टग्राम पर बनाए गए बॉयज लॉकर रूम मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि नोएडा के एक लड़के ने वह ग्रुप बनाया था। ये लड़का बालिग है और उसने अपने दोस्तों को इस ग्रुप में जोड़ा था। इसी ने दूसरे लड़के को ग्रुप एडमिन भी बनाया।

विज्ञापन


खास बात है कि ये लड़के अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों की फोटो ग्रुप में डालते थे। पुलिस ने जब ग्रुप के बालिग सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह नहीं आए। मंगलवार को साइबर सेल की टीम ने पांच बालिगों को उनके घरों से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबूत आने के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस बात की जांच की जा रही है कि इन लड़कों के पास लड़कियों की अश्लील फोटो कैसे आईं। ग्रुप के एक सदस्य ने बायज लॉकर की बात उस लड़की को बताई जिसकी फोटो ग्रुप में शेयर की गई थी। इसी लड़के ने ही लड़की को ग्रुप के स्क्रीन शॉट भेजे थे।

इस लड़के का कहना है कि उसने ग्रुप में कोई चैट नहीं की। उसने कई दिन बाद ये ग्रुप देखा तो पता लगा। ग्रुप में आठ से नौ लड़के ही सक्रिय थे। इस लड़की ने और लड़कियों को बताया। लड़कियों ने सारी बातें ट्विटर पर शेयर कर दी। इसके बाद लड़कों ने ग्रुप डिलीट कर दिया।

हिंदुस्तानी भाऊ ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया था कि इन लड़कों को ढूंढो और पुलिस के हवाले कर दिया। इंडिया रेपर रफ्तार ने ट्वीट किया इस मामले को अब तूल मत दो, पुलिस सब संभाल लेगी। बताया जा रहा है कि इन लड़कों ने नया ग्रुप बनाया और स्क्रीन शॉट लीक करने वाले लड़के को धमकी दी। साथ में लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी।


पुलिस अधिकारियों के कहना है कि ग्रुप के शुरू में जो स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वह सही थे। अब सोशल मीडिया पर फेंक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया में लड़कियों के खिलाफ भी उल्टा लिखा जाने लगा है। ये भी कहा जा रहा है कि इस मामले में दुश्मनी भी निकाली जा रही है।

साइबर सेल ने लिया था संज्ञान
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले में मंगलवार दोपहर ढाई बजे संज्ञान ले लिया था और एफआईआर दर्ज कर ली थी। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने शाम साढ़े चार बजे संज्ञान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed