फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   No political interference is acceptable in DUSU elections: Vice Chancellor

डूसू चुनाव में कोई भी राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं : कुलपति

Mon, 15 Sep 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
No political interference is acceptable in DUSU elections: Vice Chancellor
-डूसू चुनाव को लेकर कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
विज्ञापन


-दिल्ली पुलिस ने डूसू चुनाव के सुचारू संचालन का दिया आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2025-26 को लेकर डीयू कुलपति प्रो.योगेश सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रशासन की सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें डीयू के पदाधिकारी से लेकर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कॉलेज प्राचार्य सहित कई अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में डीयू कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने कहा, डूसू चुनाव में कोई भी राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने सभी प्राचार्यों से आह्वान किया कि वह अपने कॉलेजों में कुछ एमटीएस और पेंटरों को नियुक्त करें जो कि विरूपण पर ध्यान रखें। अगर कालेजों के अंदर या बाहर कहीं ऐसी स्थिति नजर आती है तो तुरंत उसे ठीक करें। डूसू चुनाव सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरी जिला डीसीपी राजा बांठिया ने डूसू चुनावों के सुचारू संचालन के लिए हर संभव पुलिस व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि डूसू चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वच्छ सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। डीयू और दिल्ली पुलिस द्वारा सुचारू मतदान और चुनाव परिणामों की समय पर घोषणा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। डीयू और दिल्ली पुलिस लिंगदोह समिति की सिफारिशों और डूसू चुनाव दिशानिर्देशों के किसी भी उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में यह भी बताया गया है कि कॉलेज का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा और इसकी व्यवस्था कॉलेज द्वारा ही की जाएगी। ईवीएम केवल डूसू पदाधिकारियों के चुनाव के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। कॉलेज के प्राचार्यों/विभागाध्यक्षों/डीन को समय-समय पर डूसू वेबपेज पर अधिसूचना के रूप में जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। डूसू चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर और प्रासंगिक निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed