फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   no human body would be cremated in the place mark for dogs

कुत्तों के श्मशान घाट में नहीं होगा इंसानी शवों का अंतिम संस्कार

Fri, 30 Apr 2021 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
no human body would be cremated in the place mark for dogs
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने उस अफवाह का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि दक्षिणी निगम कुत्तों के श्मशान घाट में इंसानी शवों का अंतिम संस्कार करा रहा है। शुक्रवार को निगम ने बताया कि उसके पास कुत्तों के लिए ऐसा कोई खास शवदाह गृह है ही नहीं। जबकि अफवाह उड़ रही है कि द्वारका सेक्टर- 29 में कुत्तों के शवदाह केंद्र में कोरोना से मरने वालों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये अपनी सफाई पेश की है। निगम ने बताया है कि द्वारका सेक्टर-29 में 4 एकड़ जमीन है। जिसके बगल में ही 150 वर्ग फुट क्षेत्रफल में टीन शेड द्वारा कुत्तों के लिए एक नसबंदी केंद्र स्थापित किया गया है। जबकि खाली जगह का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर अस्थाई श्मशान केंद्र के रूप में करने की योजना है। यहां पर चिताओं के लिए प्लेटफार्म तैयार किए जा रहे हैं। जिसका उपयोग भी तब किया जाएगा जब अन्य सभी श्मशान घाटों की क्षमता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

दक्षिणी निगम का मानना है कि सभी मनुष्यों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार का अधिकार है। द्वारका सेक्टर-29 की भूमि पर भी कोरोना मृतकों के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है। निगम ने नागरिकों को अफवाह से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed