फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   no entry on public places without corona vaccination delhi government propose to ddma to make 1st dose of Covid vaccine 

दिल्ली: बिना टीकाकरण के सार्वजनिक स्थानों पर नहीं कर सकेंगे प्रवेश, जानें कब से लागू होगा नियम

Thu, 02 Dec 2021 06:15 PM IST
सुशील कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 02 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि यह भी प्रस्तावित किया जा सकता है कि अगले साल 31 मार्च तक पूरी तरह से टीका लगवाने को मॉल और मेट्रो स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए अनिवार्य कर दिया जाय।

विज्ञापन
no entry on public places without corona vaccination delhi government propose to ddma to make 1st dose of Covid vaccine 
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की आहट से दिल्ली सतर्क है। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने सावर्जनकि स्थानों पर प्रवेश के लिए कम से कम वैक्सीन की एक डोज को अनिवार्य कर सकती है।    

विज्ञापन


अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए 15 दिसंबर तक डीडीएमए को एंटी-कोविड वैक्सीन की पहली खुराक अनिवार्य करने का प्रस्ताव दे सकती है। लोगों को नकद पुरस्कार, छूट और लॉटरी के साथ प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन कर सकती है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि यह भी प्रस्तावित किया जा सकता है कि अगले साल 31 मार्च तक पूरी तरह से टीका लगवाने को मॉल और मेट्रो स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए अनिवार्य कर दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जो कम से कम वैक्सीन की एक डोज ले चुके हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार 'नो वैक्सीन नो एंट्री' का प्रस्ताव डीडीएमए को प्रस्ताव दे सकती है।


अधिकारियों का कहना है कि अगले साल 31 मार्च तक शॉपिंग मॉल और मेट्रो स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। यूरोपीय देशों के उदाहरण देते हुए कहा कि वैक्सीन परिवहन प्रणाली को अपनाया जा रहा है ताकि दिल्ली की सभी व्यस्क आबादी टीकाकरण पूरा कर सके। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अमेरिका, फिलीपींस, मॉस्को और मैक्सिको जैसे देशों ने टीकाकरण को प्रोत्साहन दिया है।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार को कहा था कि दिल्ली के 97 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक मिल गई है और 57 फीसदी पूरी तरह से टीका लग चुके हैं। सरकार इन आंकड़ों को बेहतर मान रही है और साथ ही दूसरी खुराक का टीकाकरण पूरा करने के लिए प्रयास जारी रखने के लिए कार्य भी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed