फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Newly elected MP Rinku met Arvind Kejriwal

Delhi: नवनिर्वाचित सांसद रिंकू ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, सीएम ने दिया जनसेवा का मंत्र

Mon, 15 May 2023 08:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 15 May 2023 08:12 AM IST
सार

'आप' के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी को उसी के गढ़ में शिकस्त दी। पार्टी के लिए जालंधर संसदीय सीट पर जीत कई मायनों में अहम है।

विज्ञापन
Newly elected MP Rinku met Arvind Kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करते पंजाब के सीएम भगवंत मान और जालंधर के नवनिर्वाचित सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर संसदीय सीट जीतने के बाद नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने उन्हें जनसेवा का मंत्र दिया। रिंकू को पंजाब और वहां की जनता के विकास के मुद्दों को संसद में मजबूती के साथ उठाने को कहा। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


'आप' के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी को उसी के गढ़ में शिकस्त दी। पार्टी के लिए जालंधर संसदीय सीट पर जीत कई मायनों में अहम है। जालंधर के 9 विधानसभा में से 7 में 'आप' ने जीत दर्ज की हैं। जालंधर सेंट्रल और नॉर्थ में ही पीछे रह गई। विधानसभा में इस क्षेत्र से महज 28 प्रतिशत वोट आम आदमी पार्टी को मिले थे जो एक साल में बढ़कर लोकसभा उपचुनाव में 34 प्रतिशत हो गए। 2019 लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट पर आप को महज 2.5 प्रतिशत ही वोट मिले थे। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल से आशीर्वाद लेने आया हूं: रिंकू 
अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मेरे लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद ही काफी है। जालंधर के लोगों ने भारी जन समर्थन देकर हमें जिताया है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में पिछले एक साल में जो काम किए हैं, उनकी वजह से जालंधर के लोगों ने आप को अपना भारी जन समर्थन दिया है। जालंधर लोकसभा क्षेत्र में कई फ्लाईओवर का काम रुका हुआ है, कई सड़कों के प्रोजेक्ट रुके हैं, जालंधर में आदमपुर एयरपोर्ट को शुरू करवाना है। इसके अलावा इंडस्ट्री के भी ढेर सारे मसले हैं। इस सब मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे। जालंधर समेत पूरे पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरदार भगवंत मान ने जो वादे किए हैं, वह सारे वादे पूरे करेंगे। सारे वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए योजना बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को झटका, आप से आया पार्षद वापस लौटा
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा को एमसीडी के मामले में रविवार को झटका लगा। स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी से बगावत करके भाजपा का दामन थामने वाले पार्षद ने रविवार को घर वापसी कर ली। ऐसे में एमसीडी के नरेला जोन में आप की स्थिति मजबूत हो गई है। करीब तीन माह पहले आम आदमी पार्टी के बवाना वार्ड से पार्षद पवन सहरावत ने पार्टी से बगावत करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, मगर वह रविवार को भाजपा का दामन छोड़कर आप में शामिल हो गए। उन्होंने आप में शामिल होने के दौरान कहा कि वह संगठनात्मक गलतफहमियों के चलते वह भाजपा में चले गए थे, लेकिन इनका मन यहीं लगा हुआ था। वह लगातार आप के संपर्क में थे। उनकी गलतफहमियों को दूर किया गया और आज फिर से वह अपने परिवार में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed