फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   new irctc website to launch today

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट आज होगी लांच

Thu, 31 Dec 2020 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
new irctc website to launch today
नई दिल्ली। ट्रेन से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग में अब परेशानी नहीं होगी। इसके लिए नई वेबसाइट तैयार की है। एक मिनट में इस वेबसाइट से दस हजार टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। फिलहाल एक मिनट में 7500 टिकटों की बुकिंग होती है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल इस नई वेबसाइट को लांच करेंगे।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय का कहना है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और ऐप के अपग्रेड होने से यात्री पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इस वेबसाइट से यात्रियों की खान-पान समेत अन्य सुविधा भी जोड़ी है। गोयल ने बयान जारी कर कहा कि वेबसाइट अपग्रेडेशन से टिकट बुकिंग की स्पीड बढ़ जाएगी। मनपसंद खाना भी यात्री वेबसाइट से बुक करेंगे।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की साइट पर ज्यादा दबाव बढ़ता था तो हैंग हो जाती थी। तत्काल व बुकिंग शुरू होने के साथ ही वेबसाइट स्लो हो जाती थी। इससे टिकट की बुकिंग नहीं हो पाती थी। इसी समस्या का समाधान निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित दिशा चैट बूट पर भी विशेष सुविधा मिलेगी। इसमें ट्रेन कैंसिलेशन, टिकट की बुकिंग, कैटरिंग समेत कई सवालों का जवाब यात्रियों को मिलेंगे। आईआरसीटीसी एक नया पोस्ट पेड पेमेंट ऑप्शन भी वेबसाइट पर देगा। वेबसाइट पर टिकट बुक करके भुगतान बाद में भी किया जा सकेगा। आरक्षित व तत्काल दोनों टिकट की बुकिंग के लिए यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed