फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   women not children are mostly abused

महिलाओं से ज्यादा बच्चियां हो रहीं हैं रेप की शिकार

Mon, 16 Dec 2013 11:20 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
women not children are mostly abused

दिल्ली में महिलाओं से ज्यादा बच्चियां असुरक्षित हैं। देश की राजधानी में सरकारी हेल्पलाइन पर रोजाना दो हजार से अधिक महिलाएं सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं। इसमें 42 फीसदी मामले यौन शोषण से संबंधित हैं। हेल्पलाइन में आए फोन के ब्योरे बता रहे हैं कि यौन शोषण की शिकार बच्चियां ज्यादा हो रही हैं।

विज्ञापन


11 महीने तीन दिन में महिलाओं के साथ बलात्कार की 144 घटनाएं हेल्पलाइन पर आई हैं। इसी दौरान ढाई गुना अधिक 353 बच्चियां यौन शोषण की शिकार हुई हैं। वहीं किशोरी और बच्चियों के गायब होने तथा अपहरण के मामले भी बढ़ रहे हैं। 31 दिसंबर 2012 से 2 दिसंबर 2013 के बीच 750 से अधिक फोन बच्चियों के गायब होने अथवा अपहरण से जुड़े हुए आए हैं। ये मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि 20 फीसदी फोन कॉल चौबीस घंटे हेल्पलाइन नंबर 181 पर तैनात कॉलर अभी भी अटेंड नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की हेल्पलाइन का काम देख रही मानवाधिकार सलाहकार खादीजा फारूकी बताती हैं कि ट्रेंड भी बदला है। ऐसा नहीं है कि किसी एक वर्ग की लड़कियां गायब हो रही हैं और अपहरण हो रहा है। बल्कि हर वर्ग इसमें शामिल है। हालांकि पचास फीसदी मामलों में बरामदगी हो रही है। यह चिंता का विषय है। वह कहती हैं 6.62 लाख कॉल में से 88 हजार में डीडी एंट्री या एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों से भी छेड़छाड़ और घूरने जैसी शिकायतें आ रही हैं। किशोरी और बच्चियों के साथ यौन शोषण के 353 मामलों में से 24 पर फैसले आ चुके हैं जबकि जनवरी-मार्च 2014 तक ज्यादातर केस फाइनल हो जाएंगे। मामले अधिक आने को लेकर फारूकी कहती हैं कि समाज में बदलाव आए हैं। मामले बढ़ने के पीछे शर्म से निकलकर मामले दर्ज कराने की तरफ बढ़ना भी शामिल है। लोग कॉल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed