{"_id":"8157e8bcac1caa0290f9d0a4084dbd1a","slug":"warehouse-and-three-stores-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती के गोदाम और तीन दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्ती के गोदाम और तीन दुकानों में लगी आग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के अशोक नगर इलाके में मंगलवार सुबह मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने पास की तीन परचून की दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दमकल की करीब दो दर्जन गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया। दोपहर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मामले की नजाकत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद पुलिस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:45 बजे सूचना मिली कि एमएस पार्क थाना क्षेत्र में मंडोली रोड, अशोक नगर मार्केट में एक गोदाम में आग लग गई है।
स्थानीय लोगों ने देरी से आने का आरोप लगाते हुए दमकल की एक अपना गुस्सा उतारा। लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया।
इस बीच आग ने ग्राउंड फ्लोर, पहली और दूसरी मंजिल को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद दमकल की और गाड़ियों को बुलाया गया।
आपदा प्रबंधन व अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद दूसरी मंजिल पर फंसे मुकेश के परिवार को बाहर निकाला गया।
मुकेश ने पुलिस को बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर उसकी मोमबत्ती की दुकान के अलावा परचून की दुकानें है। वहीं पहली मंजिल पर मोमबत्तियां रखी हुई थीं।
दीपावली की वजह से मुकेश ने दो दिन पूर्व ही दो ट्रक मोमबत्ति मंगाई थीं। एमएस पार्क थाना पुलिस मुकेश से पूछताछ करके मामले की जांच कर रही है।