फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   vote by postal ballots by December 8

पोस्टल बैलेट से दिल्ली में 8 दिसंबर तक मतदान

Mon, 02 Dec 2013 10:07 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
vote by postal ballots by December 8

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 8 दिसंबर तक मतदान होगा। चौंकिए नहीं मतदान सिर्फ चुनाव में तैनात पुलिस व अन्य कर्मियों के लिए होगा।

विज्ञापन


यह वोट पोस्टल बैलेट के जरिए डाला जाएगा। अभी तक पोस्टल बैलेट के जरिए कुल 41,095 वोट पड़ चुके हैं।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली चुनाव में कुल लगाए गए कर्मियों में 70 हजार ऐसे है जो कि दिल्ली में वोटर हैं।

वह मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए उन्हें मतदान वाले दिन से पहले पोस्टल बैलेट दिया जाता है।

वह पोस्टल बैलेट पर वोट डालकर अपने जिले में बनाए गए सेंटर पर बैलेट बॉक्स में डालना होता है। चुनाव आयोग के मुताबिक सोमवार से यह सेंटर हटा लिए गए है।

लेकिन अभी भी जिसके पास बैलेट पेपर है और वह वोट डालना चाहता है तो वह वोट डालकर डाक से उन्हें भेज सकता है।

यह डाक आठ तारीख तक भी अगर आयोग को मिल जाता है तो उसे काउंट किया जाएगा। चुनाव अधिकारियों को उम्मीद है कि यह आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed