{"_id":"890930a4afcd806499df4583a1c7980c","slug":"traffic-police-streamlined-to-e-invoicing-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-चालान सिस्टम से ट्रैफिक पुलिसकर्मी चुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-चालान सिस्टम से ट्रैफिक पुलिसकर्मी चुस्त
पुरुषोत्तम वर्मा/दिल्ली
Updated Sat, 28 Sep 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-चालान सिस्टम के डर से दिल्लीवासी ट्रैफिक नियमों का पालन करने लगे हैं। वहीं इस सिस्टम से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस सिस्टम से पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी ठीक से करने लगे हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला ने बताया कि ई-चालान सिस्टम से चालान करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी की टाइमिंग, लोकेशन और प्रदर्शन के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
सिस्टम से ये पता लग जाता है कि ट्रैफिक पुलिस ने चालान एक जगह पर किए हैं या फिर जगह-जगह घूमकर किए गए हैं।
चालान उसने कितने समय के अंतराल पर किए हैं और उसने कितने समय में कितने चालान किए हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी लापरवाही नहीं कर सकता।
जो ट्रैफिक पुलिसकर्मी लापरवाही करते हैं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
हवलदार सतपाल ने काटे 3000 से ज्यादा ई-चालान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के महरौली सर्किल में तैनात हवलदार सतपाल ने करीब डेढ़ महीने में ही तीन हजार से ज्यादा ई-चालान कर दिए हैं।
सतपाल ई-चालान से सबसे ज्यादा चालान करने वाला पुलिसकर्मी बन गया है।
ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल शुक्ला ने बताया कि ई-चालान की वजह से ट्रैफिक पुलिस के 42 सर्किलों से आठ सर्किलों में पेपरवर्क पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो पुलिसकर्मी सबसे ज्यादा चालान कर रहे हैं उन्हें इनाम दिया जाता है।
इलेक्टॉनिक हुई मॉर्निंग डायरी
ई-चालान सिस्टम के आने से सीनियर पुलिस अफसरों को सुबह के समय जाने वाले मॉर्निंग डायरी भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से तैयार होने लगी है।
अब सीनियर अफसरों को इलेक्ट्रॉनिक डायरी भेजे जानी लगी है।
सिस्टम से किस मद के कितने चालान हुए है, किस सर्किल में कितने चालान हुए हैं, किस पुलिसकर्मी ने कितने चालान किए और किस मद के कितने चालान काटे गए इसकी जानकारी मिल जाती है।
अहम बात यह है कि इलेक्ट्रॉनिक डायरी अपने आप ही तैयार हो जाती है।