फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   the offering ended in the temple, priests asked for financial help

पुजारियों ने मांगी आर्थिक मदद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
the offering ended in the temple, priests asked for financial help
मंदिर में चढ़ावा हुआ खत्म, पुजारियों ने मांगी आर्थिक मदद -अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। कोरोना संकट काल में लॉकडाउन होने से मंदिरों में भक्तों का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। भगवान को चढ़ावा न चढ़ने से दान पेटी मंदिरों के पूरी तरह से खाली हो गए हैं, जिसका असर मंदिरों के पुजारियों पर पड़ रहा हैै।   पुजारियों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मदद की अपील की है। परिषद के धर्म प्रसार विभाग में ज्योति वाले गुरू व ज्वाला मंदिर के पुजारी राजपाल सिंह ने शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। पत्र में सीएम से अपील की है कि मंदिरों में पूजा-पाठ कराने वाले पुजारियों की लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।  उन्होंने कहा कि हालात को सुधारने के लिए सीएम प्रतिमाह पुजारियों को वेतन देने की घोषणा करें। पुजारियों की बिगड़ती हालत को सुधार कर उनके परिवार वालों की भी मदद करने की अपील की गई है। बता दें, पूरे देश में लॉकडाउन की वजह से सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। इसका असर धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ कराने वाले पुजारियों पर पड़ा हैै।  ----------- अभिषेक पाण्डेय  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed