फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Task Force for monitoring on water tanker

पानी टैंकर पर निगरानी को टास्क फोर्स

Sun, 05 Jan 2014 01:04 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jan 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
Task Force for monitoring on water tanker

आम आदमी पार्टी की सरकार का असर शासन-प्रशासन पर अब दिखना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मुफ्त पानी देने के बाद अब दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के टैंकरों पर निगरानी रखने को टास्क फोर्स बनाया है।

टास्क फोर्स को दिल्ली जल बोर्ड की टैंकर सेवाओं के कार्य का निरीक्षण करने और जरूरी कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है। साथ ही 6 जनवरी को अपनी रिपोर्ट भी देने का निर्देश दिया गया है।

शनिवार को जल बोर्ड मुख्यालय में हुई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में बोर्ड के सीईओ विजय कुमार ने कहा कि हमें यह दिखाना होगा कि दिल्ली में रहने वाले उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड प्रयत्नशील है।
विज्ञापन


उन्होंने ने सभी अधिकारियों, मुख्य अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे सभी जल वितरण बिंदुओं की निगरानी करें और बारीकी से देख-रेख करें ताकि पानी का टैंकर सही लोगों तक ही पहुंचे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड को यह भी निर्देश दिया है कि अधिशासी अभियंता व्यक्तिगत रूप से सभी टैंकर सेवाओं पर निगरानी रखें।

अधिशासी अभियंता जल सेवा वितरण केंद्र पर जाकर उपभोक्ताओं से पूछताछ  कर उनकी प्रतिक्रियाएं लें ।

आमतौर पर जल बोर्ड का टैंकर पानी लेकर निकलता है, लेकिन वहां तक नहीं पहुंचता, जहां के लिए उसे भेजा जाता है। कई टैंकर माफिया दिल्ली में सक्रिय हैं।

कई बार टैंकरों में पूरा पानी भी नहीं रहता। ऐसे में दिल्ली की जनता पानी के लिए परेशान होती है और फाइलों में उन्हें पानी उपलब्ध करा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed