फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   students may apply for admissions til 23 may in various courses in haryana central university

हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिले को अब 23 मई तक करें आवेदन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
students may apply for admissions til 23 may  in various courses in haryana central university
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 22 अप्रैल हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए अब स्टूडेंट्स 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते है। पहले स्टूडेन्ट 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते थे। हालांकि लॉक डाउन बढ़ाने के चलते ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट बढ़ाई गई है। कुलपति प्रो. आरसी. कुहाड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल., पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) 2020 की मैरिट लिस्ट से सीट मिलती है। सीयूसीईटी-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बीती 16 मार्च से जारी है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय  शैक्षणिक मोर्चे व संसाधनों के विकास के स्तर पर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। वही, हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और सीयूसीईटी-2020 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह ने बताया कि सीयूसीईटी-2020 के माध्यम से 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व 4 स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय स्नातक कोर्स की 518, स्नातकोत्तर की 1132, एम.फिल. की 36 एवं पीएच.डी. पाठ्यक्रमों की 172 सीटों के लिए दाखिले कर रहा है। इसके लिए www.cucetexam.in अथवा www.cuh.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं तथा विस्तृत विवरण देख सकते हैं। ---- सीमा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed