फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   strangulation murder of jewelers, man arrested

ज्वेलर की गला दबाकर हत्या, नौकर गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2013 01:45 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Oct 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
strangulation murder of jewelers, man arrested

नई दिल्ली के पालम इलाके में रुपये उधार न देने पर एक नौकर ने भाई के साथ मिलकर ज्वेलर दारा सिंह (48) की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी नौकर तारसेन को गिरफ्तार कर लिया है। भाई की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने शनिवार देर रात व्यवसायी का शव तारसेन के फ्लैट में बेड के अंदर से बरामद कर लिया। तकिये से दम घोंटकर दारा को मौत के घाट उतारा गया।

पुलिस के मुताबिक, दारा सिंह परिवार के साथ सिंधी गेट, पालम इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी और बेटा प्रदीप है। दारा ज्वेलरी के अलावा प्रॉपर्टी और बिल्डिंग निर्माण का भी काम करते थे।


काम की देखरेख के लिए उन्होंने पटियाला निवासी तारसेन को रखा हुआ था। तारसेन ने दारा के रुपयों की देखरेख का भी काम शुरू कर दिया था।

दारा ने तारसेन को राज नगर इलाके में एक फ्लैट रहने के लिए दे रखा था जहां उसका छोटा भाई भी साथ रह रहा था।

प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को पिता शॉप पर गए और वापस नहीं लौटे। रात को परिवार ने पालम थाने में दारा की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

शनिवार को पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मोबाइल कॉल लोकेशन से दारा का पता किया। दारा की लोकेशन राज नगर स्थित तारसेन के फ्लैट की मिली।

तारसेन के बेड से शव बरामद हो गया। पूछताछ में तारसेन ने हत्या की बात मान ली।

पूछताछ में तारसेन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसने दारा से रुपये उधार मांगे थे। दारा ने रुपये देने से मना कर दिया था।

गुस्से में उसने भाई के साथ मिलकर दारा की हत्या की योजना बनाई। शुक्रवार को दारा को फ्लैट पर धोखे से बुलाकर हत्या कर दी गई। शव ठिकाने लगाना चाहते थे, लेकिन मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


उधर, पुलिस को तारसेन पर शक न हो इसके लिए वह खुद पुलिस के साथ दारा की तलाश करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed