फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Soha will apeal for vote with virat

विराट संग मतदान की अपील करेंगी सोहा

Sat, 19 Oct 2013 01:12 AM IST
बृजेश सिंह/ नई दिल्ली
बृजेश सिंह/ नई दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
Soha will apeal for vote with virat

चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बॉलीवुड से जुड़ने जा रहा है।

विज्ञापन


इस बार चुनाव आयोग की ओर से अभिनेत्री व पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान दिल्लीवालों से वोट डालने की अपील करेंगी।

इस संबंध में बातचीत पूरी हो चुकी है, जल्द ही आयोग इसकी औपचारिक घोषणा भी कर देगा।

चुनाव आयोग इससे पहले क्रिकेट के मैदान में दनादन चौके-छक्के मारने वाले सितारे विराट कोहली का नाम पहले ही तय कर चुका है।

विराट के साथ अब सोहा भी दिल्ली वालों से मतदान करने की अपील करेंगी। आयोग उनकी अपील की टैग लाइन भी फाइनल करने में जुट गया है।

सूत्रों की माने तो सोहा का चुनाव खास बातों का ध्यान में रखकर किया गया है, क्योंकि दिल्ली में कुछ खास इलाकों व वर्ग में वोट डालने का प्रतिशत बेहद कम है।

इसे लेकर बीते दिनों आयोग ने पोलिंग स्टेशनों के हिसाब से एक सूची भी तैयार की थी।

इसमें वह पोलिंग स्टेशन शामिल थे, जहां औसत 25 फीसदी से कम मतदान हुआ था।

रिपोर्ट में पाया गया कि इसमें ज्यादातर वे इलाके थे, जहां या तो दिल्ली के पॉश इलाके थे या खास वर्ग वाले क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed