{"_id":"6f5bb168596427d157cfeb477fb346f8","slug":"secret-agreement-with-congress-to-aap-swami","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ गुप्त समझौता है ‘आप’ का : स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के साथ गुप्त समझौता है ‘आप’ का : स्वामी
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा ही नहीं अब आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए भाजपा ने अपने राष्ट्रीय नेताओं को भी मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को जहां ‘आप’ पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस के साथ साठगांठ का भी आरोप लगाया।
स्वामी ने कहा कि आप जनाधारहीन पार्टी है। इस पार्टी से जुड़े नेता देश की अखंडता के खिलाफ हैं।
इतना ही नहीं नक्सली समर्थक नेता भी इस पार्टी से जुड़े हुए हैं। स्वामी ने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल बटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी करार दे चुके हैं।
इससे उनकी नीयत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आप की लड़ाई भाषणों तक सीमित है। न तो उनका आंदोलन और न ही उनकी पार्टी किसी मुद्दे को अंजाम तक पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
राबर्ट वाड्रा मामले को भी अरविंद केजरीवाल आगे नहीं बढ़ा पाए।
आप के नेता मनीष सिसौदिया पर स्वामी ने नक्सली समर्थक होने का आरोप लगाया।
इसी तरह उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण कश्मीर मुद्दे पर अखंडता की बात करते हैं। आप का बूथ स्तर पर कोई कार्यकर्ता नहीं है।
ऐसे में चुनाव जीतना उनके लिए नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त छवि का मुकाबला करने में असमर्थ कांग्रेस हाईकमान आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल से साठगांठ कर रहा है।
विज्ञापन