{"_id":"4209dbf9f6ed6b891174bd10dcfdcad2","slug":"refuse-to-meet-wife-youth-murdered-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मिलने से मना करने पर दोस्त की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से मिलने से मना करने पर दोस्त की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Mar 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मंगोलपुरी इलाके में दोस्त की हत्या के आरोप में संदीप (28) को फर्रूखाबाद (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि दोस्त ने आरोपी को अपनी पत्नी से मिलने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी ने गला रेतने के बाद शव को जलाने की कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बदायूं का रहने वाला 22 वर्षीय रिजवान मंगोलपुरी के आई ब्लॉक में रहता था और पास की एक फैक्ट्री में काम करता था।
वहां उसकी दोस्ती मूल रूप से फर्रूखाबाद निवासी संदीप से हो गई। वह रिजवान के पड़ोस में ही रहता था। दोस्ती होने के बाद संदीप रिजवान के घर आने लगा।
बताया गया है कि इस दौरान संदीप की रिजवान की पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। पता चलने पर रिजवान ने संदीप को अपने घर आने से मना कर दिया।
हालांकि कुछ दिन बाद दोनों में समझौता भी हो गया। 19 मार्च की रात पुलिस को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल से पुलिस को रिजवान की अधजली लाश मिली।
उसके गले को रेता गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान रिजवान और संदीप के झगड़े की बात पता चली।
घटना के बाद से संदीप भी अपने घर से गायब था। पुलिस की एक टीम को फर्रूखाबाद भेजा, जहां से संदीप को पकड़ लिया गया।