{"_id":"6d4ded41cb6f426eb8ec175df907b810","slug":"rape-of-child-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के रणहौला इलाके में शनिवार रात एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को देर रात इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे विकास नगर निवासी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह गायब हो गई।
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात 11 बजे किसी ने पिता को बताया कि बच्ची सुनसान जगह पर रो रही है। परिजन वहां पहुंचे।
बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला हेमराज (20) उसे अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। बच्ची के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने बताया कि हेमराज मजदूरी करता है और अक्सर बच्ची के घर आता-जाता था।