फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Rainbasere will be transformed into porta cabin

टेंट के रैन बसेरे 4 दिनों में पोर्टा केबिन में होंगे तब्दील

Thu, 02 Jan 2014 02:05 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rainbasere will be transformed into porta cabin

कड़कती सर्दी में आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर

विज्ञापन
लोगों की सुध लेने के लिए दिल्ली के सभी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट रात भर सड़कों पर घूमेंगे।


वे ऐसे स्थानों को चिह्नित करेंगे, जहां लोग खुले में रहते हैं। साथ ही टेंट से बने रैन बसेरों को अगले चार दिनों में पोर्टा केबिन में तब्दील कराने का काम करेंगे।

दिल्ली सरकार ने 45 नए रैन बसेरे बनाने का भी ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि टेंट से बने रैन बसेरों में लोग बड़ी मुश्किल हालात में गुजर-बसर कर रहे हैं।

बड़ी तादाद में ऐसे भी लोग हैं, जो खुले में रहते हैं। ऐसी जगहों की पहचान के लिए एसडीएम को आदेश दे दिया गया है।

चार जनवरी तक उन्हें रिपोर्ट सौंपनी है। केजरीवाल ने बताया कि एनजीओ आश्रय अधिकार अभियान ने फिलहाल 45 ठिकाने बताए हैं, जहां लोगों के रहने का कोई इंतजाम नहीं है।

इस काम के लिए आम आदमी पार्टी अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं की भी मदद लेगी।

दूसरी तरफ शहरी विकास मंत्री मनीष सिसौदिया के बाद महिला और बाल विकास मंत्री राखी बिरला ने मंगलवार देर रात राजधानी के रैन बसेरों की हालात का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed