{"_id":"aad75d8e0a768a9c772bc5b0aa012d92","slug":"opposition-responced-by-pemphlet-and-hoarding","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष ने पंफलेट और होर्डिंग से दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष ने पंफलेट और होर्डिंग से दिया जवाब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Sep 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में विपक्षी दलों ने नरेंद्र मोदी की रैली में जुटने वाली भीड़ को भुनाने की नई नीति अपनाई। राजधानी में शनिवार रात जगह-जगह ‘आया-आया, फेंकू आया’ जैसे कई स्लोगन लिखे होर्डिंग लगा दिए गए।
विज्ञापन
वहीं, गुजरात के मुकाबले दिल्ली को आंकड़ों की बाजीगरी से बेहतर करार देने वाले पंफलेट सुबह घरों में पहुंच गए। हालांकि, होर्डिंग या पंफलेट में प्रिंटलाइन नहीं है जिससे पता लगे कि किसने यह सब किया, लेकिन भाषा, आंकड़े, होर्डिंग साइट और शैली बड़ी विपक्षी पार्टी की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विपक्षी दल या नेता की तरफ से राजधानी में एक दिन में आए इन होर्डिंग व पंफलेट में मोदी का कार्टून बनाकर ‘आई लव दिल्ली करेक्टर’ की बातचीत दिखाई गई है।
शुरुआत दिल्ली सरकार की सड़कों से की गई। सड़क, सीएनजी वाहन व प्रदूषण, कर्ज मुक्त विकास, मेट्रो, घर-घर खुशहाली, अच्छे सरकारी अस्पताल की तुलना में गुजरात को बेकार बताया गया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं भाजपा की तरफ से पोस्टर में मोदी को शेर बताया गया तो विपक्ष के होर्डिंग और पोस्टरों में बिल्ली के चेहरे में फेस जोड़ दिया गया।
वहीं, रैली के दौरान गडकरी ने अपने भाषण में विपक्षी दल को इसके लिए आड़े हाथों भी लिया। उन्होंने कहा कि यह राजनैतिक सभ्यता नहीं है।
हमने किसी कांग्रेस नेता के बारे में देश या विदेश जाने पर हमेशा शालीनता का परिचय दिया है।