{"_id":"53402d8970c2b656348a118035d06fdc","slug":"old-woman-jumped-in-front-of-the-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने मेट्रो के सामने छलांग लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा ने मेट्रो के सामने छलांग लगाई
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Dec 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने रविवार सुबह आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन
हादसे में वृद्धा का एक पैर कट गया। उसके पास से एक नोट मिला, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने की बात लिखी है।
घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे एक महिला ने जहांगीरपुरी की ओर जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन ट्रेन के रुकने तक महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसका एक पैर कट गया।
मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों और मेट्रो कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की पहचान मजलिस पार्क आदर्श नगर निवासी रक्षा देवी (62) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला का पिछले डेढ़ साल से उपचार चल रहा है। इतने दिनों से दवा खाने की वजह से वह परेशान थीं, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
इधर, मेट्रो स्टेशन पर इस हादसे से करीब 20 मिनट तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही।