फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   NRI turn round door to door for AAP

‘आप’ के लिए दर-दर घूम रहे एनआरआई

Thu, 17 Oct 2013 01:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Oct 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
NRI turn round door to door for AAP

नई दिल्ली में करीब 50 एनआरआई आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान के लिए दरवाजे-दरवाजे चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, जापान, फ्रांस, कोरिया, आस्ट्रेलिया, नार्वे समेत दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय शामिल हैं।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोग अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे हैं। इन्होंने हमारी राजनीतिक मुहिम का समर्थन किया है।

साथ ही, अरविंद केजरीवाल गूगल हैंग आउट व सोशल साइट्स के जरिए संवाद बनाए रखा। सबसे बड़ा सम्मेलन मई में अमेरिका में था जिसमें केजरीवाल ने दिल्ली से बात रखी थी।

योगेंद्र यादव व कुमार विश्वास मौके पर मौजूद थे। इससे प्रवासी भारतीयों के बीच पैठ बनाने में मदद मिली। इसका असर भी आज दिख रहा है।

एनआरआई दिल्ली की गलियों घूम-घूमकर पार्टी का काम कर रहे हैं। वहीं, पार्टी फंड का करीब 25 फीसदी हिस्सा यहीं से आ रहा हैं। दिल्ली में मौजूद लोगों के अलावा करीब 500 एनआरआई पार्टी को समय देकर वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन


लंदन के आईटी प्रोफेशनल पंकज बिष्ट ने बताया कि वे इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुडे़ रहे हैं।

अन्ना आंदोलन के दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग पर उन्होंने साथियों के साथ प्रदर्शन किया था।

पार्टी का ऐलान होने के बाद नौकरी छोड़ दी और फरवरी में दिल्ली आ गया। पार्टी की वोटर रजिस्ट्रेशन ड्राइव में शामिल हुआ।

फिलहाल, फर्जी मतदाताओं की पहचान का काम कर रहा हूं। दिसंबर आखिर में लंदन वापस लौटूंगा।

वहीं, शिकागो के बाल रोग विशेषज्ञ व मूलत: हरियाणा से मनीष रायजादा ने बताया कि हम जनवरी 2013 से सहयोगियों से पार्टी के शिकागो चार्टर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में अमेरिका में एक सम्मेलन भी कराया था। मनीष के जिम्मे कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का काम है।

आप के साथ आई उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया है।

इस बारे में बुधवार को कनॉट प्लेस में आप पार्टी के कार्यालय में बैठक हुई।

इसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व संजय सिंह के साथ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी, प्रेम सुंदरियाल व महेंद्र बोरा शामिल हुए।

एनआरआई ने 18 सीटों को लिया गोद
आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान में सीधी भागीदारी करने के साथ ही प्रवासी भारतीयों ने राजधानी की करीब 18 सीटों को गोद ले रखा है।

इन सीटों पर एनआरआई वित्तीय और प्रचार अभियान के जरिए मदद कर रहे हैं।

राजधानी में एनआरआई जहां घर-घर घूम रहे हैं, वहीं सात समंदर पार बैठे वे सोशल साइट्स के साथ ही मोबाइल प्रचार अभियान से जुड़े हैं।

एनआरआई मुनीष रायजादा ने बताया कि यूएस, लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, नार्वे चैप्टर की पार्टी को मदद मिल रही है।

अलग-अलग चैप्टर ने करावल नगर, नई दिल्ली, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, रोहताश नगर, बुराड़ी, पटपड़गंज, मटियामहल समेत करीब 18 सीटों को गोद ले रखा है।

बैठक में तय हुआ कि पार्टी कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन करेगी, जिसमें ‘आप’ के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed