फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   notice to five on paid news

पेड न्यूज पर पांच को नोटिस

Mon, 25 Nov 2013 10:03 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
notice to five on paid news

चुनाव में प्रचार के लिए पेड न्यूज का सहारा ले रहे पांच उम्मीदवारों को दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नोटिस जारी करेगा। इसमें कांग्रेस के तीन और बसपा के दो उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन


नोटिस मिलने के अगले 48 घंटे में उम्मीदवारों को जवाब देना होगा।

सोमवार को पहली बार स्टेट लेवल मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने की।

सदस्यों ने कुल आठ न्यूज आइटम को पेड न्यूज के वर्ग में रखा। इनके लेखन का तरीका, हेडिंग और न्यूज आइटम को ध्यान में रखकर नोटिस जारी करने के लिए कहा गया।

पेड न्यूज के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों में कांग्रेस के उत्तम नगर से उम्मीदवार मुकेश शर्मा, नांगलोई जाट से बिजेंद्र सिंह और मटिया महल से मिर्जा जावेद हैं, जबकि बसपा से आरकेपुरम के उम्मीदवार धीरज टोकस और नांगलोई जट से मो. सलीम सैफी शामिल हैं।
विज्ञापन


एमसीएमसी कमेटी के सदस्य ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर नोटिस जारी करेंगे।

अगर आयोग जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो पेड न्यूज के खर्चे को उम्मीदवार के चुनावी खर्च में विज्ञापन के रेट से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन का रेट उस अखबार के रेट के हिसाब से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed